Monday, August 1, 2016

अहबाब





आसमान ने अपनी काली चादर उतार फेंकी है 
और उसके सारे घाव रिस रहे हैं 
बड़ी शिद्दत से छुपा के रखा था उसने अपने ग़म को 
अब वो सब बेज़ब्त से बरस रहे हैं 

ज़मीन इनकी नमी को अपनी झोली में भर रही है 
और शज़र सारे चश्म-ए-नम हैं 
बड़ी मुद्दत से बादलों ने नियाज़ के रखा था जिनको 
अब ये ज़ार ज़ार बेक़ाबू बह रहे हैं 

हमारी तहम्मुल भी सब्र की संग-ए-दर पार कर रही है 
और अरमान  कल्ब  के रवान हैं 
बड़ी हिफ़ाज़त से दिल-ए-गोशह में क़ैद किया था जिनको 
अब ये बेसाख़्ताह रक़्स कर रहे हैं 

दुनिया सिर्फ इस नम झड़ी से शराबोर हो रही है 
और सब आफ़्ताब के इंतज़ार में हैं 
बड़ी हिमाक़त से हमने चुन लिया है हर एक अब्र को 
अब वो इस तन्हाई के अहबाब हो गए हैं 

(शिद्दत- passion, बेज़ब्त- uncontrolled, शज़र- trees, चश्म-ए-नम- eyes full of tears, नियाज़- safe, तहम्मुल- patience, bearing, संग-ए-दर - stone of threshold, कल्ब - heart, रवान- flowing, दिल-ए-गोशह - corner of the heart, बेसाख़्ताह - freely, शराबोर- drenched, आफ़्ताब- sun, अहबाब- lovers )

Tuesday, June 14, 2016

तिश्नगी




कल रात झील में तारे उतरे थे
फलक में तब  बादल जा बैठे थे
तन्हा सा चाँद उनकी आग़ोश में खो गया
किसी ने उसकी तिश्नगी को समझा क्या ?

एक शमा महताब से मिलन को जलती रही
अपनी आशनाई  से रात रौशन करती रही
एक भटकता अब्र आ कर उसको फूँक गया
किसी ने उस बादल की आवारगी को टोका क्या ?

हमने भी एक ख्वाब ज़हन में सजाया था
उम्मीद की लड़ी में उसको पिरोया था
कभी वक़्त के अंधेरों में वो हमारा चाँद बना
कभी हकीकत की तपिश में काली घटा बना

ज़माने से पोशीदाह-ए-फ़र्द किया हुआ
रूह के किसी हिस्से में महफूज़ रखा हुआ
तुम जाने कब घाएबानह सिरहाने से उसे चुरा ले गए
और एक बेज़ुबान सी ख्वाइश को अपना नाम दे गए

अब शब-ओ-रोज़ उसे तुम्हारी अमानत सा लिए फिरते हैं
हर लम्हा सवालों, वहमों, आशुफ्तगी की गिरहें उधेड़ते हैं
लेकिन फिर भी हर रात एक नया जज़बाह अंगड़ाई  लेता  है
और सुबह बिस्तर की सिलवट में तुम्हारा अक्स दिख जाता है

(तिश्नगी = passion,  महताब = moon, पोशीदाह-ए-फ़र्द = covered by a sheet, घाएबानह = secretly, आशुफ्तगी = confusion, अक्स = reflection)


Thursday, April 7, 2016

Interment

She was walking away from Love 
And like freshly slathered paint 
It stuck to her heart
and dripped 
into unknown recesses of her soul
clogging her very being
Drowning
Her
From within 

She was letting go of Hope
But like a newly slaughtered bird
the feathers clung 
and pricked
all the secret desires she had nursed 
Tearing her apart
Shredding 
Her
From within 

She was seeing the death of a dream
And it's last long drawn breath
Took all of her being
And sucked
all the joy that in her soul had danced
Blowing out her light
Interring 
Her 
From within



Monday, March 21, 2016

गिरां-जानी






ये चाँद की कैसी गिरां-जानी है 
घटता बढ़ता  है 
रूप रंग बदलता है 
दिखता छुपता है 
पर हर कोई  इसको इश्क़ की निशानी कहता है 

ये इश्क़ की कैसी बेईमानी है 
चढ़ता उतरता है 
ज़ख्म दे कर कुरेदता है 
दाग़, जफ़ा करता है 
पर हर कोई इसे हयात का सबब कहता है 

ये हयात की कैसी पेशानी है 
सांस आती जाती है 
धड़कन तेज़ रफ़्तार, कभी ठहरती है 
उलझती, संभलती है 
पर हर कोई इसको खुदा की नेमत कहता है 

ये हर बात कैसी बेमानी है 
चाँद मनमौजी है 
इश्क़ दिल की मनमानी है 
हयात किस्मत की बन्दगानी  है 
और ख़त्म हो भी जाए तो भी एक कहानी है 

(गिरां-जानी - misfortune, दाग़- hurt, हयात - life, पेशानी - destiny, नेमत - blessing, बन्दगानी- slavery)



Tuesday, March 15, 2016

हरारत





बहुत से लफ्ज़ हैं 
बुतों से खामोश खड़े हैं 
कोई बढ़ कर तुम तक ना पहुँचेंगे 
तुम  ख़ामोशी पढ़ लेते हो क्या ?


बारिश की बूँदें हैं 
बंद खिड़की पर कुछ लिख जाती हैं 
कोई हद्द पार कर तुम्हे नहीं छुएंगी 
तुम यूँ भी नाम हो सकते हो क्या ?


हवा के झोंके हैं 
आवारा से यूँ ही भटकते हैं 
कोई शायद उड़ते हुए तुम्हे मिल जाएँगे 
तुम हरारत क़ैद कर लेते हो क्या ?


शफ़क़ पर बिखरे अंजुम हैं 
नूर की जुबां में कुछ कहते हैं 
कोई रंजीदा से तुम्हारी ज़मीन पर भी गिरेंगे 
तुम रौशनी को गिरफ्त कर सकते हो क्या ?








Thursday, January 28, 2016

You and me...not We




There is nothing that ties me to you and I would have it no other way. I am not one to be bound, for then my heartstrings would be easily tugged by another and what would happen then to the music that plays so freely within me. You cannot be the reason for that music because reasons have a way of fading away but yes, you can come share the rhythm of my pulses.

I do not hold my breath to hear your voice or read your words each day. The meaning of my days rests in no other but me and I am at peace with the silence that I find beyond the meaningless prattle of the world around me. You can, if you so desire, be a part of that silence.

Thoughts, feelings, emotions..these are all evanescent and yet we seek to capture and store them, why hold so much stock against something that is so fleeting as a thought or a feeling or even an emotion, Time takes it all away but what remains is the essence in the form of the soul that is mine. I cannot put that on display but you can come discover it with me.

I have no tolerance for vows and promises because I have learnt that they are just empty words held out as bribes to trap a soul and so I offer you none. I will be whatever I choose to be at any moment of time and be with whoever helps me on my journey to peace, I will offer no explanations for my actions. You can decide if you want to walk along my path or take a turn on to another.

I will care and yet always I will walk free..

Friday, May 8, 2015

सहर

आज सुबह जब आँख खुली 
तो सिरहाने बैठी वो मिली 
सूरज की पहली किरण, भोली 
उखड़ी हुई, नाराज़ सी, बोली 
"रात भर जुदाई का ग़म सहती 
अँधेरी दूरियों को  पार करती
तन्हाई का हर लम्हा काटती 
 तेरी नज़दीकी को तरसती,
हर रोज़ इस उम्मीद में आती हूँ 
की शायद आज 'मैं' पहले पहुँचूँ 
तेरे ख्वाबों से पहली मुलाक़ात करूँ 
अंगड़ाई तोड़, तुझे आगोश में ले लूँ । 
पर हर रोज़ कोई मुझसे पहले आ जाता है 
चूम पलकें, तेरे ख्वाब चुरा के ले जाता है ,
बिस्तर की सलवटों में उसका अक्स मैंने देखा है 
कौन है वो जो तेरी हर सांस में महकता है ?
अक्सर कहीं दूर चली जाती हो 
यूँ ही बेवजह धीमे से मुस्काती हो ,
कभी लम्बी सी आहें भरती हो,
किसी अनदेखे से, मन ही में उलझती । 
कौन है वो अजनबी, तुम्हारा अपना 
जिसने कर दिया यूँ ज़माने से बेगाना 
कभी उस से मेरी भी मुलाक़ात कराना। …"